VinFast की VF7 इलेक्ट्रिक SUV अब इंडिया में बनेगी – जानिए पूरी डिटेल

VinFast ने तमिलनाडु में खोला अपना पहला इंटरनेशनल EV प्लांट – क्या अब भारत बनेगा इलेक्ट्रिक कारों का अगला बड़ा हब जानिए आज के इस पोस्ट में,

VinFast EV Assembly Line with Indian Workforce
IMAGE CREDIT – vinfast

हाल ही में एक ख़बर ने मेरा ध्यान खींचा – वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast ने भारत में अपना पहला इंटरनेशनल प्लांट खोल दिया है, जो तमिलनाडु के Thoothukudi (Tuticorin) मे खुला है| अब अगर आप भी मेरी तरह EV (Electric Vehicle) इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए वाकई मायने रखती है| VinFast की ये एंट्री सिर्फ एक कंपनी का आना नहीं है, ये संकेत है कि भारत अब दुनिया के लिए सिर्फ मार्केट नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग पॉवरहाउस बनता जा रहा है| जो भारत के विकास का संकेत है|

कहाँ की है ये कंपनी और क्या करती है?

अगर आपने इस नाम को पहली बार सुना है, तो कोई बात नहीं। VinFast वियतनाम की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है, जिसने अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं| अब भारत में उन्होंने अपना पहला विदेशी प्लांट शुरू किया है|

आखिर भारत ही क्यू?

क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहाँ EV का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और सरकार की नीतियाँ भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली हैं|ऐसे माहौल में, VinFast का आना पूरी तरह से रणनीतिक कदम है| जिससे vinfast कंपनी के साथ साथ भारत को भी फायदा होगा|

भारत मे कहाँ लगा है ये प्लांट?

ये प्लांट Thoothukudi (Tuticorin) में स्थित है जो तमिलनाडु मे पड़ता है, जो एक पोर्ट सिटी है — यानि यहां से एक्सपोर्ट भी आसान होगा| शुरुआत में VinFast ने इस प्रोजेक्ट में करीब ₹4200 करोड़ (500 मिलियन डॉलर) निवेश किया है जो वाकई बड़ी बजट है|इस प्लांट में हर साल 1.5 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बनाने का लक्ष्य रखा गया है|आगे चलकर इसे बढ़ाकर 2 लाख या उससे भी ज़्यादा प्रोडक्शन कैपेसिटी तक ले जाया जाएगा और ये सिर्फ कार बनाने का प्लांट नहीं है। यहाँ पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, और लोकल पार्ट्स सप्लाई नेटवर्क पर भी काम होगा।

क्या इससे रोजगार बढ़ेगी?

आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस प्लांट से 3000–3500 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और अगर अप्रत्यक्ष रूप से देखें तो लोकल वेंडर्स, ट्रांसपोर्ट सर्विस, फूड आउटलेट्स — सभी को काम मिलेगा यानि यह प्लांट तमिलनाडु की स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा|

किस कर को पहली बार शोकेस किया?

इस प्लांट के उद्घाटन के मौके पर, VinFast ने भारत में अपनी पहली कार VF7 SUV को शोकेस किया| VF7 एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन बैटरी रेंज देखने को मिलती है|ये गाड़ी प्रीमियम फील देती है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत भारत के लिहाज़ से काफ़ी competitive होगी।

M.K. Stalin भी साथ थे उद्घाटन मे,

इस प्लांट का उद्घाटन माननिए मुख्यमंत्री M.K. Stalin जी ने खुद किया, जो ये दर्शाता है कि राज्य सरकार भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर और सकारात्मक है। उनके साथ VinFast के CEO और कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।

VinFast का अगला प्लान क्या है भारत को लेकर?

आपको जानकर हैरानी होगी, ये तो बस शुरुआत है|VinFast के पास भारत को लेकर बहुत बड़े प्लान्स हैं-आने वाले कुछ सालों में 5 और नए EV मॉडल भारत में लॉन्च किए जाएंगे और कंपनी चाहती है कि भारत को वो एक निर्यात केंद्र की तरह इस्तेमाल करे — यानि अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, और साउथ एशिया के लिए गाड़ियाँ यहीं से जाएंगी,साथ ही VinFast लोकल सोर्सिंग पर भी ज़ोर दे रहा है — जिससे भारत के सप्लायर्स को भी फायदा होगा।

किसके किसके साथ कॉमपीटीटीऑन हो सकता है?

अब तक अगर आप EV खरीदने का सोच रहे थे तो शायद Tata Nexon EV या Mahindra XUV400 आपके ज़हन में आया होगा| लेकिन अब VinFast की एंट्री से मुकाबला और भी मज़ेदार हो जाएगा| जैसे-जैसे नई कंपनियाँ आएँगी, प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बेहतर होगी, कीमतें संतुलित रहेंगी और कस्टमर सर्विस पर भी दबाव बनेगा|तो इसका सीधा फायदा आप जैसे ग्राहकों को ही मिलेगा।

कितना फायदा होगा भारत को इससे?

अगर आप गहराई से सोचें तो ये कदम भारत के लिए सिर्फ एक निवेश नहीं है।ये एक बड़ा संकेत है कि भारत अब सिर्फ उपयोग करने वाला देश नहीं, बल्कि उत्पादन और इनोवेशन का केंद्र भी बनता जा रहा है| VinFast की एंट्री ये भी दिखाती है कि भारत में काम करने के लिए अब ग्लोबल कंपनियाँ तैयार हैं, उन्हें यहाँ की टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और टैलेंट पर भरोसा है।

भारत के साथ साथ vinfast को भी फायदा,

भारत को-निवेश,रोजगार,नई टेक्नोलॉजी,और बेहतर EV का विकल्प मिलेगा वही  VinFast को एक बड़ा, बढ़ता हुआ बाज़ार,मैन्युफैक्चरिंग बेस,टैलेंटेड लोकल वर्कफोर्स यानी ये साझेदारी दोनों के लिए फायदे का सौदा है।

आपकी इस परक्या राय है?

क्या आप भी भविष्य में एक EV खरीदने की सोच रहे हैं? क्या VinFast की VF7 आपकी पसंद बन सकती है? कमेंट करके जरूर बताइए!

भारत मे Triumph Thruxton 400 इंडिया में जल्द लॉन्च – एक क्लासिक लुक वाली नई जनरेशन की बाइक!

THANKS FOR VISITING MY SITE.

1 thought on “VinFast की VF7 इलेक्ट्रिक SUV अब इंडिया में बनेगी – जानिए पूरी डिटेल”

  1. Pingback: Tata Harrier Safari Adventure X: ₹19 लाख में मिल रहा लग्ज़री SUV का जबरदस्त कॉम्बो! -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version